मल्हार

VIDEO मल्हार: बस स्टैंड स्थित पान दुकान में दूसरी बार चोरी… सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित एक पान दुकान में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान का ताला तोड़कर दो नकाबपोश चोर लगभग एक हजार रुपये नगद सहित बजरंग मिक्सचर, सिगरेट की पेटी, गुटखा, बिस्किट एवं अन्य सामान दो बोरियों में भरकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।गौरतलब है कि इसी दुकान में महज 15 दिनों के भीतर यह दूसरी चोरी की घटना है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। इसी क्रम में मल्हार नवोदय विद्यालय के सामने निवासरत हरि थवाईत के घर से भी 15 दिन पूर्व ताला तोड़कर 18 हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं लगभग दो माह पूर्व चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनेका निवासी धरमलाल पुरेना के घर से भी करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया था। इसके अलावा मेला चौक स्थित तुकाराम किराना दुकान में भी आधा दर्जन से अधिक बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बीते माह घरों के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से लगातार बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं, जिस पर मल्हार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर बैटरियां बरामद की थीं। हालांकि हाल के दिनों में फिर से छोटी-मोटी चोरियों का सिलसिला बढ़ने लगा है, जिससे क्षेत्र के व्यापारी और ग्रामीणों में चिंता गहराती जा रही है।स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...