जांजगीर चाँपा

शातिर मोबाइल चोर बुलुट गिरफ्तार….गस्त पर निकली पुलिस की सक्रियता से चोरी का खुलासा,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना अकलतरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सक्रियता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जनवरी 2026 की दरमियानी रात थाना अकलतरा से गश्त पर उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक राम भरोसे एवं रमेश भारद्वाज रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक नजर आया, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी मोबाइल का पासवर्ड नहीं बता पाया।

संदेह गहराने पर उसे थाना लाया गया, जहां कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने रेलवे स्टेशन प्रतिक्षालय से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। बाद में मोबाइल के स्वामी की पहचान कर प्रार्थी शिव बांधी निवासी अकलतरा को थाना बुलाया गया, जिन्होंने बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे प्रतिक्षालय में आराम करते समय उनकी जेब से विवो टी-4 लाइट कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत लगभग 11 हजार रुपये है, चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 52/25 दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपी पंकज सोनी उर्फ बुलुट सोनी 23 वर्ष निवासी ग्राम मल्हार, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल कोसरिया एवं थाना अकलतरा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,