छत्तीसगढ़मरवाही

पेंड्रा मरवाही को जिला बनाने की घोषणा, मुख्यमंत्री का दावा कांग्रेस की सरकार किसान हितेषी

सरकार ने अप्रैल से 4 सौ यूनिट तक बिजली बिल भी आधा कर दिया है। आदिवासियों की जमीन पर उद्योग ना लगने पर सरकार ने आदिवासियों को उनकी जमीन भी वापस कर दी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही के ग्राम लोहारी में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरवाही पेंड्रा की बिलासपुर जिला मुख्यालय से दूरी बहुत है। काफी दिनों से यहां के लोग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों और गरीबों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण और सहकारी बैंक के बाद अब हमने राष्ट्रीकृत बैंक से लिये गए कृषि ऋण को भी माफ कर दिया है। छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सरकार नरवा, गरवा,घुरवा और बाड़ी पर तेजी से काम कर रही है। इसके तहत नाले नालियों को रिचार्ज किया जाना है। गायों को खुले में विचरण करने से रोकना है। जिसके लिए प्रत्येक गांव में गोठान बनाया जा रहा है। जहां चारा, पानी और छाया की व्यवस्था रहेगी। कम्पोस्ट खाद से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी ।गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे जिससे सस्ते में ही गैस उपलब्ध हो सके और किसान काम दाम में ही खाना पका सकें। सरकार को उद्देश्य कृषि लागत को कम करना है। किसानों के पास समृद्धि आएगी तो व्यापार भी बढ़ेगा, राज्य में भी समृद्धि आएगी।

सरकार युवाओं के लिए भी तेजी से कार्य कर रही है। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही 15 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार को 35 किलो चावल और अतिरक्त प्रति व्यक्ति को 7 किलो चावल दिया जाएगा। सरकार ने अप्रैल से 4 सौ यूनिट तक बिजली बिल भी आधा कर दिया है। आदिवासियों की जमीन पर उद्योग ना लगने पर सरकार ने आदिवासियों को उनकी जमीन भी वापस कर दी है। सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए संवेदनशील है।

श्री बघेल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे दम्पत्तियों को आशीर्वाद भी दिया। कार्यक्रम में कृषि और उद्यानकी विभाग द्वारा अक्षय चक्र एवं नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी का मॉडल प्रस्तुत किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 41 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायस्किल वितरित की गई। श्री बघेल ने ग्राम नाका, सेमरदर्री, नगुरदा, मारियाडांड, सचराटोला, मड़ई और कुम्हारी में गौठान एवं चारागाह निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...