बिलासपुर

बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही देखते पानी में समा गए आयान और इमरेश; पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शनिवार दोपहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में अरपा नदी में दो बच्चों के बह जाने की खबर से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया।मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। उनके साथ एक अन्य बच्चा भी था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पानी में बहता हुआ नारियल देखकर तीनों बच्चे उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और आयान व इमरेश नदी में बह गए। तीसरा बच्चा किसी तरह वापस लौट आया और उसने घटना की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना था कि घटना के काफी देर बाद तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे। करीब सवा घंटे तक तलाश में देरी होने की बात को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया।फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर परिजनों की आंखें अपनों की वापसी की उम्मीद में नदी की ओर टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार