जांजगीर चाँपा

घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – अकलतरा थाना क्षेत्र से एक अधिवक्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम साँकर के मूल निवासी और वर्तमान में खिसोरा निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, पिता स्व. त्रिभुवन पांडेय उम्र 56 वर्ष 20 सितंबर की सुबह घर से पैदल निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार पांडेय 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:15 बजे घर से पैदल निकले थे।

इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों और परिचितों द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संतोष पांडेय पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके इस तरह अचानक लापता होने से पत्नी संध्या पांडेय समेत पूरा परिवार चिंतित है। पत्नी और परिजनों ने उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द संतोष पांडेय की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लापता अधिवक्ता के संबंध में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,