बिलासपुर

बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच मचा हड़कंप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– नगर निगम बिलासपुर की संपदा शाखा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पर राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता से मकान के नवीनीकरण संबंधी काम को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला अपने मकान से जुड़े नवीनीकरण कार्य के लिए नगर निगम की संपदा शाखा पहुंच रहे थे। आरोप है कि संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के एवज में उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी।शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक स्तर पर इसकी पुष्टि की और ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता को तय रकम लेकर निगम की संपदा शाखा भेजा गया। जैसे ही लक्ष्मीकांत कोका ने 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, पहले से तैयार एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

सामान्य सभा चल रही थी, तभी पहुंची ACB टीम

खास बात यह रही कि जिस समय एसीबी की कार्रवाई हुई, उसी दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। निगम कार्यालय में एसीबी टीम की मौजूदगी और कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। परिसर में काफी देर तक कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। एसीबी टीम ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिश्वत की मांग, लेन-देन और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...