बिलासपुर

न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का माल जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की चकरभाठा पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए और एक एस-क्रॉस कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रहंगी स्थित खोलीभाटा मैदान में एक एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में सवार दो युवक मादक पदार्थ एमडीएमए रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 26.05 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने नशीले पदार्थ को बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रेश बलेचा 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12 चकरभाठा, तथा महेश वर्मा 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 चकरभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...