प्रशासनिक

सेवानिवृत्ति पर चपरासी को दी यादगार विदाई, जुलूस निकालकर किया वृक्षारोपण

सीपत रियाज असरफी

उप-तहसील में भृत्य के पद पर पदस्थ राम प्रसाद वस्त्रकार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए उनके 35 वर्षो के निर्विवाद साफ छवि को देखते हुए सीपत तहसीलदार संध्या नामदेव के नेतृत्व में यादगार बिदाई दी गई। पहले तो तहसील स्टाफ,पटवारी,वकील व स्थानीय लोगो के साथ विश्राम गृह में रामप्रसाद वस्त्रकार को शाल श्रीफल व उपहार के साथ सम्मानित किया गया वही उपहार स्वरूप वृक्ष के पौधे भेट किया गया।

तथा विश्राम गृह से तहसील कार्यालय तक बैंड बाजे के साथ तहसील कार्यालय तक जुलूस के सकल में लाया गया इसके बाद तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गये। रामप्रसाद के बिदाई कार्यक्रम के अवसर पर तहसीलदार संध्या नामदेव ने कहा कि हर सरकारी सेवक का एक सपना होता है कि उसका कार्यकाल निर्विवाद रहे और बेदागपूर्ण बिदाई हो रामप्रसाद का कार्यकाल भी कुछ इसी तरह रहा है। यही कारण है कि इनकी बिदाई हम सभी लोगो ने सम्मान के साथ किया है। रामप्रसाद ने कहा कि मेरी बिदाई इतना गौरवपूर्ण तरीके से होगा इसका मुझे जरा भी एहसास नही था। मैं तहसीलदार मैडम व पूरे राजस्व स्टाफ का हमेशा कृतज्ञ आभारी रहूंगा। साथ ही मेरे सेवानिवृत के अवसर पर रोपे गए पौधों की देखभाल करूँगा। कार्यक्रम के बाद रामप्रसाद को तहसीलदार व अन्य स्टाफ उनके निवास ग्राम कौडिया लेकर गए जहां बैंड ताशा से स्वागत किया गया। रामप्रसाद के परिवार वालो ने तहसीलदार सहित कर्मचारी व पटवारियों का धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...