सक्ती

अवैध गांजा का कारोबार करने वाले 2 आरोपीयो से 95 किलोग्राम गाँजा जब्त… घर को गोदाम बनाकर करते थे बिक्री,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – जिले में गांजा का व्यापार करने वाले दो आरोपियों को सक्ति पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से 95 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कसेर पारा में गांजे की बिक्री की जा रही है। जिसपर सक्ति पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कसेरपारा निवासी चंद्रनाथ देवांगन उर्फ़ छोटू देवांगन के घर की तलाशी ली। जहा पुलिस को 32 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। जिससे पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि ग्राम हरदा निवासी नवीन सिदार के घर को गोदाम बनाया गया है। जहा भी पुलिस पहुंची तो वहा पुलिस को 62 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पूछताछ पर छोटू देवांगन ने बताया की वो विगत 4 वर्षों से गांजे को बेचने के अवैध कारोबार में सलिंप्त है, और ओडिसा से गांजा लेकर आता है, जिसे यहां अपने घर से पुडिया बनाकर बेचता है। उक्त मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में एस आई समीर डुंगडुंग, प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा, अजय कुर्रे, अश्वनी सिदार,आरक्षक सेतराम पटेल, गणेश साहू, मनोज लहरे, यादराम चंद्र, प्रेम पटेल, एकेश्वर देवांगन, गौर सिंह कंवर,शैलेंद्र देवांगन ,नामदेव, घनश्याम ,सोनवानी,आफसा परवीन एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...