मस्तूरी

गणतंत्र दिवस पर ग्राम हिर्री में शान से लहराया तिरंगा, अरविंद लहरिया ने किया ध्वजारोहण

मस्तूरी – विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में गणतंत्र दिवस का पर्व कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया के मुख्य आतिथ्य तथा सरपंच देवकुमारी गुलाब साहू की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि अरविंद लहरिया ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारी रक्षा करता है और हमें उसके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।विशिष्ट अतिथि निर्वाचन पर्यवेक्षक गोवर्धन प्रसाद साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ, जो हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, व्याख्याता रामस्वरूप साहू, शरद कुमार अंचल, माधव प्रसाद पटेल, विभा डहरिया, इन्द्रजीत बंजारे, रीतू पोर्ते, हेमंत राठौर, स्कूल के प्रधान पाठक जयप्रकाश सिंह, शिक्षकगण, प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक, विद्यालय स्टाफ, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...