बिलासपुर

बिलासपुर सड़क हादसा:- सामने जा रही ट्रेलर के पीछे टकराई माजदा ट्रक…केबिन के उड़े परखच्चे, चालक की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी पेंड्रीडीह बाईपास में ग्राम मेलमुंडी के पास बीती रात 3:30 के लगभग सड़क हादसे में एक माजदा ट्रक चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बाईपास में ओवरब्रिज के ऊपर कोरबा से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 10 R 1844 जा रही थी, जिसे पीछे से आ रही माजदा क्रमांक MH 22 AN 4772 के चालक बैजनाथ सोलंकी ने जोरदार टक्कर मार दी,

जिससे ट्रेलर को जोर का झटका लगा लेकिन माजदा ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वही माजदा चालक बैजनाथ सोलंकी बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसे देखकर ट्रेलर चालक विष्णु पटेल ने इसकी जानकारी हिर्री पुलिस को दी और मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को माजदा से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र...