पचपेड़ी

विधानसभा स्तरीय यादव समाज की सामाजिक बैठक चिल्हाटी में संपन्न,….भाजपा के समर्थन में बनाया गया माहौल, कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ विरोध

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में मस्तूरी क्षेत्र के सर्व यादव समाज के प्रमुखों की बैठक में बिलासपुर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के छोटे भाई टाकेश्वर साहू पहुंचे। साथ में कांग्रेस पार्टी से हाल ही में भाजपा में प्रवेश करने वाले विष्णु यादव भी पहुंचे।

चिल्हाटी में सर्व यादव समाज के इस कार्यक्रम में यादव समाज के पदाधिकारी एवं समाज के बुजुर्गो ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को जिताने हामी भर आगामी चुनाव में भारी संख्या में भाजपा को भारी मतों से जिताने संकल्प लिया,

वही मौके पर मौजूद तोखन साहू के भाई टाकेश्वर साहू ने कहा कि मैं आप यादव समाज को प्रणाम करने आया हु यादव समाज और साहू समाज पहले से ही एक समांतर रूप से चलते आ रहे है दोनो समाज की रीति नीति एक है आप लोगो से आशीर्वाद लेने आया हु अपने बड़े भाई तोखन साहू को अपना वोट रूपी आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाना है। वही क्षेत्र के सर्व यादव समाज ने भाजपा पार्टी में प्रवेश करने वाले विष्णु यादव को समाज की ओर से बधाई दी।

विष्णु यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की देवेंद्र यादव समुद्र है जिसका पानी कोई पी नहीं सकता। उन्होंने बिलासपुर लोकसभा से टिकट लेकर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के यादव समाज के हक को मारकर चुनाव लड़ रहे है इसे यहां का यादव समाज बर्दास्त नही करेगा।

वही इस कार्यक्रम में मस्तूरी सर्व यादव समाज अध्यक्ष मन्नू यादव, देवचरण यादव,अभिलेष यादव , सत्रोहन यादव,रामकुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के प्रबुद्ध जन ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...