जशपुर

नाबालिग छात्रा ने स्कूल में की आत्महत्या… सुसाईड नोट में प्रिंसिपल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम गोवासी स्थित एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिग छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस तथा एफएसएल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृत छात्रा के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीपन टोपनो पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में छात्रा की आत्महत्या की पुष्टि हुई है, जबकि एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मौत और सुसाइड नोट की सामग्री को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल