बिलासपुर

सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान, समय पर जाँच और उपचार की दी महत्वपूर्ण सलाह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोमवार को सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के अंतर्गत विश्व अल्जाइमर दिवस पर जाँच और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान सिम्स बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, सामुदायिक मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. नायक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। जिसमे उपस्थित लोगों को अल्जाइमर मुक्त और तनाव मुक्त जीवन अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अल्जाइमर रोग संबंधी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ उनके परिजनों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मनोरोग विभाग के तत्वाधान द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य अल्जाइमर रोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इसकी समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान रोग के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, इसके कारण आदत से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं, में समय पर उपचार एवं परामर्श लेने के महत्व के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुजित कुमार नायक विभागाध्यक्ष,डॉ गौरीशंकर सिंह,डॉ. राकेश जांगड़े, डॉ.रचना, डॉ अलीश मेहर डॉ किशन दिनकर,डॉ सुधांशु भट्ट, पी जी विद्यार्थी डॉ अंकिता डॉ अंशुल डॉ प्रियांश डॉ सत्यस्मिता डॉ तुलेश्वर डॉ आयुष डॉ अंशुल डॉ कनिष्क और डॉ यश की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर अल्जाइमर से बचाव, समय पर परामर्श और उपचार के माध्यम से स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल