बिलासपुर

बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत…. पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़ा दम,

उदय सिंह

बिलासपुर – रोजी-मजदूरी के लिए पति के साथ बाइक से तिफरा जा रही महिला की सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी और बस के पहियों की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पति और आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा निवासी फिरन साहू रोजी-मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वे अपनी पत्नी दुवसिया साहू 35 वर्ष को बाइक पर बैठाकर तिफरा स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने जा रहे थे। दोनों महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को पीछे या साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दुवसिया सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान बस का पहिया महिला के पैर और कमर के हिस्से के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सड़क से उठाने में मदद की। वहीं, हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर तिफरा की ओर फरार हो गया।फिरन साहू ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पत्नी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सिम्स में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दुवसिया की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल बस और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल