बिलासपुर

रविवार की शाम शनिचरी रपटा से नदी में युवती ने लगाई छलांग…तेज बहाव के बीच हुई लापता, मौके पर पहुँची पुलिस तलाश जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की शाम 8 से 9 बजे के बीच एक युवती ने शनिचरी रपटा से अचानक अरपा नदी में छलांग लगा दी, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की तो युवती की सहेली ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुँच गए है और युवती की तलाश में जुट गए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार लापता युवती का नाम साहिला चंद्राकर 19 वर्ष है, जो टिकरापारा मामा भांजा तालाब के पास की रहने वाली है, वही उसकी शादी चकरभाठा में सुनील वाधवानी से हुई थी, जो श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। परिजनों के अनुसार युवती का अपने ससुराल में विवाद चल रहा था जिसकी वजह से ही वह 2 दिन पहले परेशान होकर अपने मायके आई थी और शाम को वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और परिजन पहुँच गए है और उसकी तलाश कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ...