रतनपुर

रतनपुर के जंगल में घूम रहा हाथी.. वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने निर्देश, जान माल के नुकसान से क्षेत्रवासी भयभीत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पाली वन परिक्षेत्र से एक हाथी विचरण करते हुए रतनपुर क्षेत्र के बाँसाझाल कंचनपुर कुपाबांधा के जंगल पहुँच गया है। वन विभाग अलर्ट ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। विभाग को हाथी के पग चिन्ह भी जंगल मे देखने को मिल रहे है, जिससे हाथी के क्षेत्र में होने की पुष्टि हो रही है। वन विभाग ने आज हाथी के रतनपुर के समीप बांसाझाल, कंचनपुर, कुपाबाँधा के जंगल मे पहुचने की सूचना दी है

वही वन विभाग ने स्थानीय कोटवारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को इस विषय में जानकारी दें और जंगल की ओर न जाने की समझाइश दें। वन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। वही रतनपुर क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत है जो जान माल के नुकसान को लेकर चिंतित है, फिलहाल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की टीम पूरी तरह तैयार है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल