बिलासपुर

डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और बढ़ाया जा रहा है…कलेक्टर ने तत्काल सेवा शुरू करने के दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए, जिला चिकित्सालय बिलासपुर में संचालित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जा रहा है। आज कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने अंतिम चरण की व्यवस्था का जायजा लेकर 48 घंटे के भीतर सेवा शुरू करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को दिए। जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 100 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर है। आवश्यकता को देखते हुए डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के तृतीय तल में 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने की जा रही तैयारियों को देखा।  उन्होंने परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेटरैस, साफ – सफाई, ऑक्सीजन पाइप लाइन आदि की व्यवस्था स्वयं देखी।

ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महाजन ने वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के विषय में कलेक्टर को जानकारी दी। वर्तमान में कोविड मरीजों को सप्लाई की जा रही ऑक्सीजन लाइन व्यवस्था को एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस पर कलेक्टर ने संतुष्टि जतायी।  उन्होंने सिलेंडर की रिफलिंग एवं बैकअप की भी जानकारी ली। 

कलेक्टर ने लॉक डाउन का जायजा लिया
कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने आज लॉक डाउन के दूसरे दिन शहर का जायजा लिया। इस दौरान लोग अनावश्यक घरों से तो नहीं निकल रहे हैं और जरूरी काम वालो को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है, इसका जायजा उन्होंने लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन रोकने में सहयोग करें। 

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...