मल्हार

मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खाते का इस्तेमाल करने के मामले में बिलासपुर पुलिस की ACCU टीम और मल्हार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक संदिग्ध खाते के विरुद्ध पांच ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खाते के धारक बलवान घृतलहरे 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया है। मामले में धोखाधड़ी सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस पोर्टल पर जांच में सामने आया मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय रायपुर से बलवान घृतलहरे के लेयर-1 म्यूल बैंक खाते की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ACCU बिलासपुर और मल्हार पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध बैंक खातों की जांच शुरू की। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल (JMIS) पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते की जानकारी खंगालने पर उसके विरुद्ध पांच साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं।

UPI और ATM से रकम का लेन-देन

खाते के बैंक स्टेटमेंट की जांच में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की रकम सहित अन्य राशि जमा होने की जानकारी सामने आई। खाते से UPI और ATM के माध्यम से रकम का हस्तांतरण और निकासी भी की गई थी। जांच में उक्त खाते का संबंध बलवान घृतलहरे, निवासी स्कूल पारा, परसाडीह, वार्ड क्रमांक 04, जिला बलौदाबाजार से पाया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन और हस्तांतरण में किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 317(5) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। जांच में आरोप के समर्थन में साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। पुलिस अब बैंक खाते के लेन-देन और अन्य संबंधित तथ्यों की विस्तृत जांच कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, मल्हार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अवधेश सिंह तथा आरक्षक सतीश भारद्वाज और रमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने की अपील

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल न करने दें। कमीशन या अन्य लालच में खाते के माध्यम से रकम का लेन-देन करना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है। सतर्क रहें और अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...