जांजगीर चाँपा

शादी में मां को छोड़कर लौट रहा था बेटा, रास्ते में सड़क हादसे में हुई मौत…तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है। ताजा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा-अवरीद मार्ग का है, जहां पेप्सी सप्लाई करने वाली एक पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक अभिषेक कश्यप की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसों मदनपुर निवासी अभिषेक कश्यप अपनी मां को लेकर अवरीद गांव रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचा था। मां को समारोह स्थल पर छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG11BR0367 ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG11BH3513 को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अभिषेक सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन तथा बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। लगातार बढ़ते सड़क हादसे और उनमें हो रही मौतें चिंता का विषय बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी और नियमों का पालन बेहद जरूरी हो गया है, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,