बिलासपुर

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी को अंजाम देने वाली नर्स गिरफ्तार… पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला अस्पताल की नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि पीड़ितों ने लगातार सामने आ रहे ठगी के मामलों के बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें राजकिशोर नगर पाटलिपुत्र नगर में रहने वाले शरदचंद्र वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी पत्नी लता वर्मा जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है जिनके साथ ही काम करने वाली मंजू पाटले पिता व्यासनारायण निवासी पामगढ़ से उनकी कई वर्षों से जान पहचान है, लिहाज़ा वर्ष 2017 में सभी मिलकर रायपुर पिकनिक में गए थे जहाँ मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी से अपना परिवारिक दोस्त होना बताकर मिलवाई थी, जिसे उसने मंत्रालय में अधिकारी होने की बात कहते हुए आसानी से सरकारी नौकरी लगाने की जानकारी दी थी, लेकिन उस समय प्रार्थी की पत्नी ने मना कर दिया था, फिर उसके बाद लगातार मंजू पाटले और सतीश कुमार सोनवानी ने फोन कर उन्हें झांसा दिया और नौकरी लगाने रकम की मांग की जिस पर जान पहचान का भरोसा होने पर प्रार्थी की पत्नी के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 4 लाख 59551 रुपए कई किस्तो में लिए गए, वही जब नौकरी नही लगी तो पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वही बीते 1 साल से पैसों की वापसी को लेकर कोई जवाब नही दिया गया, इसी बीच और भी लोगों के साथ धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मंजू पाटले, सतीश सोनवानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई थी, मामले में आरोपिया नर्स मंजू पाटले को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,