बिलासपुर

बीते महीने चोरी हुई कार मुंगेली से की गई बरामद, लावारिस हालात में खड़ी मिली 21 दिनों बाद…अज्ञात आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लंबे समय से चोरी हुई गाड़ी के पतासाजी में जुटी चकरभाठा पुलिस को अंततः एक सफलता मिली है। जहाँ 14 अगस्त से चोरी हुई कार को चकरभाठा पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। इस दौरान थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में स्थानीय पुलिस थाने में प्रार्थी शाहनवाज खान ने अपनी मारुति सियाज वाहन क्रमांक सीजी 11 एई 8800 को अनुश्री आटो चिचिरदा से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसको लेकर चकरभाठा पुलिस काफी दिनों ने विवेचना में जुटी थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक लावारिस सफेद रंग का सियाज वाहन जिसका नम्बर प्लेट नही है

मुंगेली दाऊपारा रोड के पास किनारे खड़ी है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। तो उक्त गाड़ी शाहनवाज खान की ही थी। जिसे चकरभाठा पुलिस ने जब्त कर थाने ले आई है। जहाँ कागजी कार्यवाही के बाद प्रार्थी को उसके वाहन को सौप दिया जाएगा, हालाकि उक्त मामले में चोर की जानकारी नही मिल सकी है जिसे लेकर चकरभाठा पुलिस के हाथ अब भी खाली है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,