बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के साथ 23 वर्षो का अटूट विश्वास….स्थापना दिवस से निरंतर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा का पर्याय,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – 23 अक्टूबर सन 2001 एक विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज लिमिटेड की एक शाखा अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर में अस्तित्व में आई। अध्यक्ष पद्म भूषण डॉक्टर प्रताप सी रेड्डी के विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा को जन जन तक पहुंचाने के स्वप्न को साकार करने की कड़ी में स्थापित अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने स्थापना के समय से ही चिकित्सा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। नवीनतम तकनीकी कुशल प्रशिक्षित नर्स एवं सपोर्ट स्टाफ व अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अंचल के मरीजों के इलाज में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

प्रथम कैथ लेब, मास्टर हेल्थ चेकअप की अवधारणा, ऑटो एनालाइजर व अन्य अत्याधुनिक एमआरआई मशीन सहित स्टेट ऑफ आर्ट डायग्नोस्टिक मशीनों के साथ प्रदेश में प्रथम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने 23 वर्षों के सफर में राज्य व आसपास के राज्यों के मरीजों का विश्वास अर्जित किया है। समय के अंतराल में कैंसर के 360 डिग्री उपचार युक्त अपोलो कैंसर हॉस्पिटल का समावेश भी मरीज के लिए सन 2013 में किया गया।

आज अपोलो कैंसर हॉस्पिटल बिलासपुर में कैंसर के इलाज हेतु मेडिकल सर्जिकल व रेडिएशन जिसे हम सामान्य भाषा में सिकाई कहते हैं से इलाज की सुविधा उपलब्ध हैं। विगत 23 अक्टूबर सन 2024 को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने स्थापना के 23 वर्ष पूर्ण किया इस अवसर पर प्रातः गणेश पूजा के बाद केक कटिंग किया गया साथ ही सभागार में संस्था प्रमुख द्वारा चिकित्सकों एवं विभाग अध्यक्षों के साथ संस्थान में सेवा के 10 15 व 20 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री अरनव राहा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कर्मचारियों के परिवारों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने कर्मचारियों को अस्पताल में सेवा के दौरान पारिवारिक समन्वय कर सहयोग किया। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की जनता को उनके अपोलो बिलासपुर पर विश्वास हेतु धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में भी मरीज के हित हेतु नवीन तकनीकों को आत्मसात करने व गुणवत्ता चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु अपोलो प्रबंधन सदैव प्रतिबद्ध है। सेवा के 23 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सभी कर्मचारियों द्वारा संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें सभी कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर विभिन्न विभागों के श्रेष्ठ कर्मचारियों को स्टार एम्पलाई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

इसके उपरांत सभी स्टाफ चिकित्सा एवं विभाग विभाग अध्यक्षों एवं उनके परिवार हेतु रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल