रतनपुर

शिकागो से पहुँचा दिल्ली फिर सीधे चढ़ा बिलासपुर पुलिस के हत्थे…लुक आउट सर्कुलर जारी करा पहली गिरफ्तारी…. चिटफंड कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार

फिल्मो के तर्ज पर बिलासपुर पुलिस द्वारा पीएसीएल के फरार डायरेक्टर को दिल्ली से किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ राज्य में सबसे बड़े चिटफंड धोखाधडी के विरूद्ध वर्ष 2018 में छत्तीसगढ के अनेक पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हैं थाना रतनपुर में पीएसीएल बीमा कपंनी के विरूद्ध भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हैं, साथ ही पूरे छत्तीसगढ में उक्त अनियमित वित्तीय कंपन्नी पीएसीएल इंण्डिया लिमिटेड के डायरेक्टर्स की तलाश अन्य राज्यो में टीम भेजकर किया गया है, तथा डायरेक्टरो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेस किया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा पी.ए.सी.एल. अनियमित वित्तीय कंपनी के फरार डायरेक्टर की तलाश तथा कंपनी के चल अचल संपत्ति की जानकारी ली जा रही है ताकि कंपनी द्वारा किये गये आम लोगो से करोडों की धोखाधडी को वापस किया जा सके यह लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसी दौरान बिलासपुर जिले में पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के द्वारा शहरी तथा ग्रामीण राहूल देव शर्मा व समस्त राजपत्रित अधिकारियो की समीक्षा मीटिंग लेकर पीएसीएल कपंनी के प्रकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा पीएसीएल के सभी आरोपी दीगर प्रांत का होना तथा पतासाजी/ गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास के दौरान थाना रतनपुर पुलिस प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह ने आयकर कार्यालय तथा पासपोर्ट कार्यालय से कंपनी के फरार डायरेक्टरो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पीएसीएल कंपनी के फरार डायरेक्टरो का ,,लुक आउट सर्कुलर ,,जारी कराया तथा महज एक सप्ताह में कपंनी के फरार डायरेक्टर सिकंदर सिंह ढिल्लन पिता जोगीदंर सिंह ढिल्लन पीएसीएल बीमा कंपनी में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ था विदेश शिकागो से दिल्ली आने की सूचना प्राप्त पर ग्रामीण एएसपी राहूल देव शर्मा के निर्देशन पर त्वरित थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत को टीम तैयार कर इंदिरा गांधी हवाई अड्डा दिल्ली रवाना कर तैनात किया गया तथा जैसे ही सिकंदर सिंह ढिल्लन प्लेन से दिल्ली उतरा थाना रतनपुर पुलिस टीम सउनि ओकार बंजारे , प्रआर नवीन सोनकर आरक्षक विनोद यादव तथा आरक्षक शशिकांत कौशिक के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और 29.04.2023 को डायरेक्टर आरोपी सिंकदर सिंह ढिल्लन को संबंधित न्यायालय में पेश कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ हेतु रिमांड में लिया गया है। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा पहली बार फिल्मो की तर्ज पर आरोपी का ,,लुक आउट सर्कुलर,, जारी कर फरार आरोपी को विदेश से लौटते ही हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीगढ में उक्त कंपनी के विरूद्ध कई मामले दर्ज हैं ,कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना दिया गया हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,