छत्तीसगढ़

आखिरकार बेसहारा ऊंट को मिला नया आशियाना, अब मुंगेली गार्डन के भी दिन बहुरेंगे

आकाश दत्त मिश्रा

कभी-कभी बहुत बुरे से भी अच्छे का सृजन होता है । मंगलवार को मुंगेली में ऊंट का नाली में गिर जाना शायद दुखद पहलू था , पर उसका सुखांत ऊंट के लिए नई जिंदगी लेकर आया है। आपको याद दिला दें, मंगलवार को मुंगेली बस स्टैंड के पास एक खुली नाली में एक ऊंट गिर गया था। दरअसल कुछ समय पहले खानाबदोश बंजारे ऊंट लेकर मुंगेली आए थे लेकिन उनमें से एक ऊंट के बीमार पड़ जाने के बाद वे उसे मुंगेली में ही छोड़कर चले गए थे। वही बीमार ऊंट नाली में गिर गया था। नगर निगम ने उसका रेस्क्यू किया ।

फिर यह सवाल उठने लगा कि इस ऊंट का किया क्या जाए । सत्याग्रह news.in ने भी इस मुद्दे को संवेदनशीलता से लेते हुए कहा था कि ऊंट को अगर नियमानुसार कानन पेंडारी भेजना संभव नहीं तो फिर उसे जंगल में छोड़ कर भी दर्दनाक मौत देना इंसानियत नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि उसको मुंगेली के विरान गार्डन में रखा जाए। सत्याग्रह news.in की बात को मुंगेली के वरिष्ठों ने ताकत दी और प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी , युवा नेता रोहित शुक्ला , समाजसेवी राजा ठाकुर और अन्य लोगों ने नगरपालिका मुख्य अधिकारी राजेंद्र पात्रे से बातचीत की और उन्हें इस मुद्दे पर राजी किया। इसके बाद शाम होते होते ऊंट को गार्डन में छोड़ दिया गया। गार्डन में सुरक्षित चारदीवारी है। इसलिए ना तो वह भाग जा पाएगा और ना ही कोई और उसे यहां नुकसान पहुंचा पाएगा। ऊंट का इलाज गार्डन में ही करने की योजना बनाई गई है , साथ ही उसके लिए एक शेड का भी निर्माण किया जाएगा।

कुल मिलाकर नाली में गिरना भले ही दुखद अनुभव था लेकिन बीमार ऊंट के लिए यह नवजीवन लेकर आया और उपेक्षित ऊंट को मुंगेली का स्नेह प्यार मिलने लगा। लोगों का कहना है अब तक जो गार्डन विरान रहा करता था, अब इसी ऊंट की वजह से वह गुलजार होगा और लोग ऊंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में गार्डन पहुंचेंगे । जिससे धीरे-धीरे गार्डन की रौनक लौट आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...