कोटा

कोरोना जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम पहुँची ग्रामीणों तक…. मास्क और राशन सामग्रियों का किया गया वितरण

ठा. प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के तहत पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “कोरोना जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आज कोटा थाना क्षेत्र के दुर्गम एवं सुदूर वनांचल ग्राम करका के बैगा पारा में ग्रामीणों के बीच बिलासपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित कुमार झा पहुंचकर वर्तमान महामारी के समय मे उनका हालचाल जाना एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली और साथ ही ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही साथ उक्त ग्राम के गरीब परिवारों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा कोटा थाना प्रभारी शनीप रात्रे व पुलिस स्टॉफ के साथ मिलकर मास्क और राशन सामग्रियों व गांव के छोटे छोटे बच्चों को चॉकलेट बिस्किट का वितरण किया गया।

लॉक डाउन की वजह से काम धाम बंद पड़े है जिससे परेशान ग्रामीणों के बीच जब बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व कोटा थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम उसके बीच पहुचकर उनकी समस्या सुनी और उन्हें राशन सामग्री दी तो ग्रामीण खासे खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल