छत्तीसगढ़

थानेदार बदलते ही आया कार्यशैली में बदलाव ,लोरमी में पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

आकाश मिश्रा

लोरमी थाना प्रभारी बदले जाने के बाद अचानक पुलिसिंग तेज होती नजर आ रही है ।पुराने पेंडिंग मामलों में खुलासे और गिरफ्तारी हो रही है ।20 सितंबर को ग्राम मसनी में भैसासुर मंदिर के पास अदालत कुमार और राजेश यादव को बाइक सवार युवकों ने लूट लिया था । इस मामले में करीब 10 दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी लोरमी पुलिस ने की है । लूटपाट करने वाले बेलपान निवासी गजेंद्रउर्फ़ गज्जू पोर्ते ,मुकेश उर्फ ननकू ध्रुव, हितेश उर्फ हित्तु ध्रुव और राजेश उर्फ नानू साहू को मुंगेली पुलिस ने धर दबोचा और उनके पास से लूट की रकम 1800 रु और दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं । लोरमी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरेराह दिनदहाड़े किसी को भी लूट लेना अब आम बात है ,जिसके खिलाफ सर्वदलीय मंच ने बड़ा आंदोलन किया था, जिस पाए एक्शन लेते हुए थाने के प्रमुख को हटाया गया है। जिससे अब कार्यशैली बदलती नजर आ रही है। लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी...