कोटा

बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सोना-कैश समेत पूरा माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन राशि लूटने और घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर सोने के जेवरात लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त आर्टिका कार, प्लेटिना मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वारदातों में लूटा गया माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपये की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम के पास बड़े बराबर मोड़ पर अज्ञात आरोपियों ने निशाना बनाया था।

आरोपियों ने बैग झपटकर कर्मचारी को धक्का देकर गिरा दिया था। मामले में थाना कोटा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में प्रवेश किया। मारपीट करने के बाद एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए गए। इस घटना ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश जायसवाल (35), दिव्यांशु जायसवाल (24), आदर्श तिवारी (26), हर्ष नामदेव (25), हर्ष सोनी (24) और सनी सिंह (35) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार राकेश जायसवाल इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। उसने दिव्यांशु और आदर्श के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। हथियार के लिए उन्होंने सनी सिंह से संपर्क किया। सनी उन्हें रीवा ले गया, जहां उसके भाई से पिस्टल हासिल की गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए सोने के आभूषणों को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी दुकान संचालक हर्ष सोनी को बेचा गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित कोटा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि...