बिलासपुर

बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल फोन सुरक्षित नहीं हैं। रात के सन्नाटे में अज्ञात चोर ने महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों को निशाना बनाते हुए पांच मोबाइल फोन पार कर दिए। चोरी की यह घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 2 से सुबह 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां सामने आने के बाद मामले की रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

बीमार बहन के इलाज के बीच परिवार को लगा झटका

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीमपुर निवासी 21 वर्षीय अरमान कोसले अपनी बीमार बहन सुमिक्षा कुमारी कोसले का इलाज कराने 18 अक्टूबर को बिलासपुर जिला अस्पताल पहुंचा था। बहन की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरमान के अनुसार, 20 अक्टूबर को वह किसी काम से अपने घर चला गया था। अस्पताल में बहन की देखरेख के लिए उसकी मां राजकुमारी कोसले और पिता रामकिशुन कोसले मौजूद थे।रात में मां और बहन ने अपने मोबाइल फोन टेबल की दराज में रखे थे। सुबह उठने पर दोनों मोबाइल गायब मिले। आसपास पूछताछ करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें रात के समय एक अज्ञात व्यक्ति की गतिविधियां सामने आईं।

महिला वार्ड से पुरुष वार्ड तक चोरी

शिकायत के मुताबिक, चोर महिला वार्ड से राजकुमारी कोसले का रियलमी सी-53 और सुमिक्षा का पोको सी-61 मोबाइल ले गया। इसके अलावा पुरुष वार्ड से गणेश नगर निवासी हसीना बेगम का ओप्पो ए3एक्स मोबाइल तथा वार्ड नंबर 102 से लिंगियाडीह निवासी मंजू वर्मा का ओप्पो के-12 और न्यू सरकंडा बंगाली क्षेत्र की सतरूपा नेताम का वीवो वाई400 प्रो मोबाइल चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

एक ही रात में अलग-अलग वार्डों से पांच मोबाइल फोन चोरी होने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में मरीज पहले ही बीमारी और इलाज की चिंता से जूझते हैं। ऐसे में उनके परिजनों के सामान की सुरक्षा भी खतरे में पड़ना चिंता का विषय है। अब सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के इंतजाम कितने प्रभावी हैं और संदिग्ध व्यक्ति वार्डों तक कैसे पहुंचा?
फिलहाल तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक कब पहुंचती है और चोरी गए मोबाइल बरामद हो पाते हैं या नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि...