बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर युवती से 1.38 लाख की ठगी….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। शुभम विहार मंगला निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे टेलीग्राम ऐप के जरिए 1 लाख 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर टेलीग्राम ऐप के माध्यम से राहुल नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने दावा किया कि ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के तहत होटल और रेस्टोरेंट्स के रिव्यू लिखने पर प्रति रिव्यू 150 रुपये मिलेंगे। शुरुआती चार रिव्यू करने पर युवती को भुगतान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि आगे कमाई करने के लिए निवेश करना आवश्यक होगा। राहुल और उसके साथियों अर्चना (@Archna153) तथा रोहन (@Rohan_188) ने महिला को निवेश करने के लिए उकसाया। प्रार्थिया ने कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का निवेश किया। इसमें से केवल 2 हजार रुपये वापस मिले, जबकि शेष 1.38 लाख रुपये नहीं लौटाए गए। जब युवती ने रकम वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने शर्त रखी कि जब तक टारगेट पूरा नहीं होगा, पैसे नहीं मिलेंगे। इस पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सायबर फ्रॉड की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल, अर्चना और रोहन के खिलाफ धारा 3(5)-BNS और 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...