जांजगीर चाँपा

दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – दस लाख रुपये का कर्ज, चेक बाउंस होने का विवाद और पैसे लौटाने का लगातार दबाव। इसी से छुटकारा पाने के लिए एक युवक ने अपने ही परिचित की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को पिला दिया। जहरीली शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पामगढ़ थाना क्षेत्र के इस दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और सुहागा की पुड़िया भी जब्त की है।

कर्ज के दस लाख रुपये बने हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, ग्राम पनगांव निवासी राजा उर्फ कमलनाथ खरे ने जोहित खरे से करीब चार महीने पहले घरेलू खर्च के लिए दस लाख रुपये उधार लिए थे। रकम जल्द लौटाने का वादा किया था, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। कुछ दिन पहले राजा ने जोहित को 5.50 लाख और छह लाख रुपये के दो चेक दिए थे। जोहित ने जब चेक बैंक में जमा किए, तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद वह लगातार अपनी रकम वापस मांग रहे थे। 23 अक्टूबर को भी जोहित ने फोन कर राजा से पैसे लौटाने के बारे में पूछा था। आरोपी ने शाम को मिलने और रकम देने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते आरोपी ने जोहित की हत्या की योजना बनाई।

शराब की बोतल में मिलाया सुहागा

घटना 23 अक्टूबर 2026 की शाम ग्राम कुटराबोड़ स्थित हेलीपैड के पास एक चखना दुकान के नजदीक हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि राजा ने मुकेश कश्यप से इम्पीरियल ब्लू शराब के तीन क्वार्टर मंगवाए थे। इसके बाद दोनों ने एक क्वार्टर शराब पी।
आरोप है कि राजा ने जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े को फोन कर वहां बुलाया। दोनों स्कूटी से पहुंचे। इसी दौरान राजा ने अपने पास रखी पुड़िया से सुहागा निकालकर शराब में मिला दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर वही शराब दोनों को पिला दी। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में दर्द और आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी परेशानी होने लगी।

अस्पताल में तोड़ा दम, जांच में खुला राज

दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जोहित खरे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। मृतक जोहित की बेटी मनीषा खरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और घटनास्थल के पुनर्निर्माण के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। संदेह के आधार पर राजा खरे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर कर्ज के विवाद और हत्या की योजना से जुड़ी बातें बताईं।

घटनास्थल से अहम साक्ष्य जब्त

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतल और सुहागा की पुड़िया जब्त की है। पुलिस ने राजा उर्फ कमलनाथ खरे, निवासी पनगांव, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी