बिलासपुर

बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा स्थित तुर्कनिया नाला के पास सोमवार को एक 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सहोरिक केवट के रूप में हुई है। वह लंबे समय से लकवा सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। घटना के समय वह घर में अकेला था। पत्नी जब काम से वापस लौटी तो पति को जमीन पर गिरा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

25 वर्षों से किराए के मकान में रह रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सहोरिक केवट मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदिइया, नवापारा (रानीगांव) का निवासी था। वह पिछले करीब 25 वर्षों से अपने परिवार के साथ धुरीपारा में राजाराम साहू के मकान में किराए पर रह रहा था। पहले वह चौकीदार का काम करता था, लेकिन लकवा सहित अन्य बीमारियों के कारण लंबे समय से काम करने में असमर्थ था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसकी पत्नी संभाल रही थी, जो घरों में खाना बनाने का काम करती है।

काम से लौटी पत्नी तो जमीन पर पड़ा मिला पति

सोमवार सुबह सहोरिक की पत्नी रोजाना की तरह काम पर चली गई थी। बच्चे भी अपने-अपने काम से घर से बाहर थे। इस दौरान सहोरिक घर में अकेला था। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी जब घर लौटी तो पति जमीन पर गिरा हुआ मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

फिसलकर गिरने की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि ब्रश करते समय पानी के कारण पैर फिसलने से सहोरिक गिर गया होगा। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ...