जशपुर

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

जशपुर – जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खूनी वारदात में बदल गया। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामबहार में एक फूफा ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तपकरा पुलिस ने आरोपी मनबोध राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

जमीन विवाद में खूनी वारदात

पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर 2026 की रात की है। ग्राम जामबहार निवासी संतोष प्रधान और उसके रिश्ते के फूफा मनबोध राम के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि आरोपी करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था। जमीन को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। घटना की रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आकर मनबोध राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से संतोष प्रधान के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संतोष की मौत हो गई। घटना के दौरान विवाद की आवाज सुनकर जब तक मृतक की पत्नी सुमित्रा प्रधान बाहर निकलीं, तब तक उनके पति की मौत हो चुकी थी।

झारखंड का रहने वाला है आरोपी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर तपकरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मनबोध राम को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के ग्राम डूमरटोली का निवासी बताया गया है। पूछताछ में उसने जमीन विवाद के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोक प्रधान सहित तपकरा थाने के पुलिसकर्मियों और नगर सैनिक रवि गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ...