बिलासपुर

पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी…बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखने पर कमरे के भीतर युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर हुआ था विवाद

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नंदकुमार लोनिया पिता सौखीलाल लोनिया 33 वर्ष, निवासी ग्राम गतौरी, थाना कोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को नंदकुमार की पत्नी ने उसके शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के मुताबिक, पत्नी ने नाराज होकर उसे खाना नहीं दिया था। इससे क्षुब्ध होकर नंदकुमार अपने कमरे में चला गया और खुद को अंदर बंद कर लिया।

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो हुआ खुलासा

रविवार, 25 अक्टूबर की सुबह जब नंदकुमार ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो कमरे की म्यार में नंदकुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...