छत्तीसगढ़

अब तखतपुर में पकड़ाया बच्चा चोर, संदेहास्पद गतिविधियो से आये पकड़ में

डेस्क

बच्चा चोरी कर ले जा रहे बनारस के दो लोगों को तखतपुर में घेरा गया और पुलिस को बुला कर पुलिस के हवाले किया गया। बताया जाता है कि एक वृद्ध और महिला शहर में सुबह भिक्षा मांगते हुए घूम रहे थे सुबह उनके साथ कोई बच्चा उनके पास नहीं देखा गया था , लेकिन लगभग शाम 3:30 बजे शरण नगर तरफ इन दोनों के पास लगभग डेढ़ वर्ष का बच्चा साथ में दिखा। लोगों ने जब पूछताछ की तो पहले उन्होंने अपने आपको मुंगेली इसके बाद बिलासपुर का होना बताया जिससे संदेह लोगों के बढ़ता गया और बच्चा चोर होने की अफवाह को देखते हुए शंकर नगर पार्षद टेकचंद कारड़ा के घर के पास भीड़ इकट्ठे होने लग गई जहां पार्षद टेकचंद कारड़ा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ए एस आई श्री पटेल मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने और बच्चे की सही जानकारी नहीं देने पर दोनों को थाने ले जाया गया महिला और पुरुष दोनों अपने आपको बनारस का बता रहे हैं और उनके पास एक मोबाइल भी है जिसमें उन्होंने भीड़ को देखकर मोबाइल से बैटरी अलग कर दी थी जिसके चलते शक लोगों का और गहरा गया फिलहाल पुलिस 112 वाहन में दोनों को थाने ले गई है

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...