रतनपुर

घायल अवस्था मे मिला एक नर हिरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू…. प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया कानन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – समीपस्थ सिद्ध बाबा आश्रम जाने के रास्ते में सागौन प्लाट में एक नर हिरण घायल अवस्था में इधर उधर मंडराने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने उस नर हिरण को पकड़ कर वन रेंज ऑफिस रतनपुर ले आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर कानन पेंडारी भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर से 3 किलोमीटर दूर सिद्ध बाबा का आश्रम स्थित है उसके तराई में अतुल शुक्ला का प्लाट है जहां सागोन के वृक्ष लगे हुए हैं उस प्लॉट में निवासरत कर्मचारी जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि एक हीरन आसपास मंडरा रहा है और भाग भी नहीं पा रहा है

जिस पर उक्त कर्मचारी ने वन विभाग की टीम को सूचना दी सूचना पश्चात वन विभाग की टीम ने आकर देखा तो उन्हें पता चला कि नर हिरण जिसकी उम्र 5 से 6 साल के बीच है और सिर में चोट लगने की वजह से वह हिरण भाग  नहीं सकता था इस वजह से प्लाट में लगे फेसिंग तार में से बाहर नही निकल पाया और जंगल की ओर नहीं जा पाया। उस नर हिरण को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर देखा तो उसके सिर पर पुरानी घाव थी जिसमें कीड़े भी लग चुके थे शायद यही वजह था कि वह हिरण भाग नहीं पा रहा था

जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ कर रतनपुर रेंज ऑफ़िस ले आए और प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी भेज दिए जहां उसका इलाज किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...