बिलासपुर

VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मासूम बच्चों को सड़क में छोड़कर भागने का आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब ननद और भाभी के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच हुई झूमाझटकी का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब मारपीट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बिलासपुर के सकरी-परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हुए। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।महिला के मुताबिक, प्रेम विवाह के कारण उसके मायके पक्ष ने भी उससे संबंध तोड़ लिए हैं। ऐसे में वह स्वयं किसी तरह अपना जीवनयापन कर सकती है, लेकिन दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर वह परेशान है। महिला का कहना है कि उसने बच्चों को फिलहाल पति और सास के पास छोड़ने का निर्णय लिया था। उसका उद्देश्य नौकरी मिलने और अलग रहने की व्यवस्था होने तक बच्चों की देखभाल ससुराल में करवाना था।महिला के अनुसार, बच्चों को ससुराल में छोड़ने के बाद वह ऑटो से वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसकी ननद भी पीछे से उसी ऑटो में सवार हो गई। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के पास महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी, तो ननद ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख ऑटो चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया।

सड़क पर शुरू हुई मारपीट

सड़क पर उतरने के बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों में झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसके दो मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। बच्चों को सड़क पर देखकर वह उन्हें संभालने लगी। इसी बीच ननद ने उस पर फिर हमला कर दिया। बाद में मौका पाकर ननद दूसरे ऑटो में बैठकर वहां से निकल गई।

पति पर बच्चों को सड़क पर छोड़ने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि बाइक से बच्चों को छोड़ने पहुंचे युवकों में से एक उसका पति और दोनों बच्चों का पिता था। उसका कहना है कि पति बच्चों को उसके पास छोड़कर वहां से चला गया। घटना के दौरान कलेक्टोरेट के सामने काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिलहाल वायरल वीडियो और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर