बिलासपुर

सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण…पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने किया वितरण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री दिव्याशा केंद्र के सौजन्य से शासकीय प्राथमिक शाला लोधीपारा, सरकंडा में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 200 चिन्हांकित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल रहे। महापौर पूजा विधानी, पार्षद सरिता परिहार, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। हितग्राहियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, स्मार्ट फोन, स्मार्ट केन, कमर पट्टा सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत की गई इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक दिवसीय शिविर में नए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन भी किया गया। जरूरत के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गई। उपकरण मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन की पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौम्या रंजन ने किया। अंत में संयुक्त संचालक समाज कल्याण तिलकेश भावे ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...