बिलासपुर

बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तुर्काडीह निवासी अनिकेत कुर्रे 18 वर्ष गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर से दुकान जाने के लिए पैदल निकला था। वह तुर्काडीह पुल पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 10 NB 1192 के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिकेत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अनिकेत के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर उसके चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...