बिलासपुर

सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और 170 यूनिट रक्तदान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में गुरुवार को सेवा भावना, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छ चिकित्सा व्यवस्था एवं सामाजिक सहभागिता को समर्पित चार महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा दिवस पर सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा महादान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

वार्डों में दीप प्रज्वलित कर सेवा का संकल्प

सेवा सप्ताह के अंतर्गत सिम्स चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में दीप प्रज्वलित किए गए।चिकित्सकों, परिचारिका संवर्ग एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, सुरक्षित चिकित्सा सेवाओं और अस्पताल में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण में हाथ स्वच्छता पर जोर
रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर अस्पताल संक्रमण नियंत्रण एवं मरीज सुरक्षा विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता जी. मूर्ति के संबोधन से हुई। उन्होंने संक्रमण रोकथाम को प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हाथ स्वच्छता को संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय बताया।

इसके बाद डॉ. तज्जमुल ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। स्नातकोत्तर चिकित्सकों, परिचारिका संवर्ग, चतुर्थ श्रेणी एवं साफ-सफाई कर्मचारियों को हाथ स्वच्छता की छह चरणों की तकनीक, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, सुई चुभने की चोट की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, खांसी-छींक शिष्टाचार, रक्त रिसाव प्रबंधन तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ. मधुमिता जी. मूर्ति, डॉ. अमित कुमार ठाकुर, डॉ. रेखा बरापात्रे, डॉ. सागरिका प्रधान, डॉ. तज्जमुल एवं डॉ. रश्मि उपस्थित रहे। आयोजक टीम में सहायक परिचारिका अधीक्षक स्वाति कुमारा , परिचारिका अधीक्षक सरिता बहादुर, उज्ज्वला दास, राजकुमारी, पिंकी दास, नमिता, पुष्प लता शर्मा एवं अस्पताल प्रबंधक गरिमा पांडेय की सक्रिय सहभागिता रही।रोगी सुरक्षा क्विज में 50 विद्यार्थियों ने लिया सिम्स के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा रोगी सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. रमणेश मूर्ति, अधिष्ठाता, सिम्स बिलासपुर ने रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में 2023 बैच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रेयांश गौर ने प्रथम, के. शिवम ने द्वितीय तथा बेन सारा टॉमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रमणेश मूर्ति, अधिष्ठाता; डॉ. हेमलता ठाकुर, विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा विभाग; डॉ. भूपेंद्र कश्यप, नोडल अधिकारी, सिम्स; एवं मुख्य समन्वयक डॉ. श्रुति अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं समन्वय में हुआ। आयोजन में डॉ. समीर पैकरा, डॉ. आशीष गहवाई, डॉ. मेलिसा लकड़ा,

डॉ. सुमित गुप्ता, डॉ. मनीष राव, डॉ. जया सिंह राजपूत, डॉ. निखिलेश, डॉ. उम्मेद एवं श्री प्रवीण श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. निखा जांगड़े, डॉ. विभा टंडन, डॉ. रीना एवं डॉ. मनोज साहू सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।महादान रक्तदान शिविर में 170 लोगों ने किया रक्तदान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सिम्स कोनी में महादान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 170 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे 170 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

रक्तदान शिविर में बेलतरा विधायक श्री मान सुशांत शुक्ला डॉ. बी.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल; डॉ. अर्चना सिंह; डॉ. मधुमिता मूर्ति; डॉ. ज्योति पोते एवं डॉ. अनामिका, डॉ अनील सक्सेना की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन चारों कार्यक्रमों के माध्यम से “रोगी सुरक्षा सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन से सेवा भावना, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण से सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था, क्विज प्रतियोगिता से जागरूकता तथा रक्तदान शिविर से सामाजिक सहयोग एवं मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिला।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,