बिलासपुर

10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप…पुलिस परेड ग्राउंड में 1.25 लाख दीपों से सजा भव्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने की सहभागिता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ, जहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं शाम करीब 7 बजे शहर से लेकर गांवों तक जिलेभर में लगभग 10 लाख दीप एक साथ जलाए गए।

दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा और आयोजन में सेवा, संकल्प, सुशासन व जनभागीदारी का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाई। पुलिस परेड ग्राउंड में दीपों की कतारों से पूरा परिसर रोशन हो गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, संभागायुक्त सुनील जैन, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

25 साल की जनसेवा का किया उल्लेख

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा है। उन्होंने गरीबों के आवास, स्वास्थ्य, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि लाखों लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया। महापौर पूजा विधानी ने अतिथियों और नागरिकों का स्वागत करते हुए आयोजन को सेवा एवं जनभागीदारी की भावना से जुड़ा बताया।

स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। उन्होंने शहर और जिले को स्वच्छ रखने में उनके योगदान की सराहना की। सम्मानित कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से सेवा के साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया गया।

रतनपुर में 11 हजार, ताला, बेलपान और मल्हार में 1100-1100 दीप

जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया गया। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप जलाए गए। इसके अलावा प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए गए। शाम 7 बजे शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप जलाए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के घर भी दीपों से रोशन हुए। महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। जल जनसेवा संकल्प के तहत बांध, बैराज, एनीकट और नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में एक साथ जले करीब 10 लाख दीपों ने बिलासपुर को रोशनी से सराबोर कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,