
उदय सिंह
बिलासपुर – जिला पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 16 पुलिस कर्मियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधितों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक सउनि. प्रतीम सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी भेजा गया है। प्र.आर. 1342 तेज कुमार रात्रे का थाना सिविल लाइन से थाना कोनी तबादला किया गया है। आर. 42 बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से रक्षित केंद्र, आर. 1076 विद्या सागर खटकर को पचपेड़ी से कोटा और आर. 1107 कृष्ण कुमार महिलांगे को पचपेड़ी से थाना तोरवा पदस्थ किया गया है। इसी तरह आर. 858 सतीश कुमार पाटेल को पचपेड़ी से तारबाहर, आर. 1454 ज्वाला सिंह सोनी को कोटा से पचपेड़ी तथा आर. 1224 मनमोहन कौशले को कोटा से तोरवा भेजा गया है।
आर. 1044 महेन्द्र कुमार रजवाड़े का तोरवा से कोटा, आर. 1054 नीरज कुमार पोर्ते का रक्षित केंद्र से पचपेड़ी तथा आर. 1427 तोमर सिंह का तारबाहर से पचपेड़ी तबादला किया गया है। आर. 1135 मुकेश कुमार राय को तोरवा से पचपेड़ी, आर. 939 मनोज कुमार सिंह और आर. 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से कोनी पदस्थ किया गया है। वहीं म.आर. 1467 माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना तथा म.आर. 1162 सीता साहू को महिला थाना से चौकी जुनापारा भेजा गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।