बिलासपुर

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही भाजपा , रक्तदान शिविर और अन्य आयोजन

डेस्क

जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक 16 सितम्बर सोमवार को दोपहर 2 बजे से भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित की गई है। बैठक में आगामी भाजपा संगठन चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाना है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने हेतु आयोजित विभिन्न कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर कार्यक्रम में सभी की सहभागिता अनिवार्य रूप से निश्चित करने और जनजागरण व सम्पर्क अभियान के माध्यम से एक विधान एक संविधान के तहत् जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए के हटाए जाने को लेकर फायदों एवं इससे जम्मू कश्मीर राज्य के नागरिकों को केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सीधे जोड़कर योजना का लाभ जनता को प्राप्त हो रहा है इसकी भी सम्पूर्ण जानकारी जन-जन तक पहुॅचाने हेतु कार्य योजना पर विचार विमर्श कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के समय को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते आ रहे है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 18 सितम्बर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बिलासपुर किया जायेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर भाजयुमो पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई, जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें अनेक कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए है जो 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक आयोजित कार्यक्रम के तहत् युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्दान करेंगे। रक्तदान कार्यक्रम 18 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार