बिलासपुर

विश्व थैलासीमिया दिवस पर जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

रमेश राजपूत

बिलासपुर –हर बार की तरह गर्मी का मौसम आते ही ब्लड बैंक में खून की भारी कमी नजर आने लगी है। इसके फलस्वरूप शहर के ब्लड बैंकों में नॉर्मल ग्रुप का भी एक यूनिट ब्लड मिलना मुश्किल हो गया है। इसके मद्देनजर रविवार को जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और जिला औषधि विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन एकता ब्लड बैंक में किया गया था। सड़क सुरक्षा के थीम में आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैम्प में आयोजित समिति ने ब्लड डोनरो को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट का वितरण किया।

वैसे इस गर्मी में आम धारणा है कि गर्मी के दिनों में रक्तदान करने से स्वास्थ्य में गिरावट आती है। इसी भ्रम में पड़कर लोग गर्मी के मौसम में रक्तदान नहीं करते। इसी कारण हर साल गर्मी के मौसम में खून की किल्लत हो जाती है। विगत कुछ वर्षो की अपेक्षा इस सत्र ब्लड को लेकर शहर के हॉस्पिटल मे काफी भयावह स्थिति हुई है। इसको लेकर जज्बा ने एक बार फिर अपना जज्बा दिखाते हुए विश्व थैलासीमिया दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मगरपारा स्थित एकता ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया।

जिसमें करीब 300 से ऊपर यूनिट ब्लड इकट्ठेेेे किए गए हैं जो आगामी कुछ दिनों शहर के मरीजों के लिए संंजीवनी साबित होगी। गौरतलब है कि जज्बा द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के बलबूते दर्जनों थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों की सांसे चल रही है। लेकिन अब भी युवा पीढ़ी को ऐसे रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत समझी जा रही है। इस दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के माता पिता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वयं भी रक्तदान कर अपने दोस्त यार के साथ जज़्बा का साथ दिया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए जज़्बा द्वारा रक्तदाताओ के स्वास्थ्य का खयाल रखते पौष्टिक आहार , फल, जूस इत्यादि की सुविधा रखी गई थी, जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों द्वारा शिविर में आकर रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन किया गया और कुछ सदस्यों द्वारा स्वय भी रक्तदान किया गया।

शिविर में जमा किए गए 204 यूनिट ब्लड जिले के थैलासीमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क दिया जाएगा वही रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र द्वारा भी सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें अगले 6 माह में ब्लड की ज़रूरत होने पर उनकी मदद का वादा भी किया गया शिविर को सफल बनाने में जज़्बा के संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्मा , सदस्य महेंद्र चतुर्थी , शुभम प्रेमानी , सागर डोंगरे , अनिल पंजवानी , मनप्रीत कौर खनूजा , रोमा साहू , मोहम्मद कलाम , अंकित वाधवानी ,नूतन विश्वकर्मा , रवि डोडानी , सौरभ मिश्रा , वेदप्रकाश साहू , नीलमणि सिंह बिट्टू , जिला औषधि विक्रेता संघ के सभी पदाधिकारी , एकता ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज