कोटा

कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या… एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो युवकों ने एक किसान पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुरदुर निवासी सिदेशी बघेल 42 वर्ष बुधवार शाम गांव में टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के अंकुश रजक और कलार तराई निवासी निखिल यादव से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों आरोपियों ने डंडों से किसान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिदेशी बघेल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण जब तक उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुश रजक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी निखिल यादव वारदात के बाद फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और मामले की विस्तृत जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...