
रमेश राजपूत
मुंगेली– जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक और किसान की जान ले ली। ग्राम पंचायत बिदबिदा में खेत पर काम कर रहे 60 वर्षीय किसान मांघीलाल राजपूत की नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, मांघीलाल राजपूत अपने खेत में रॉपा से मेड को काटने के कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जमीन से लगभग पांच फीट की ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के तार में रॉपा ऊपर गुजर तार के संपर्क में करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीग्रामीणों का आरोप है कि इस बिजली लाइन की जर्जर स्थिति और नीचे लटकते तारों की शिकायत कई बार बिजली विभाग, स्थानीय थाना और सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र में पहले भी ढीले बिजली तारों की वजह से 12 गौवंशों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग ने न तो लाइन की मरम्मत कराई और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया।वहीं सरगांव के ग्रामीणों ने बताया खंभा पहले से झुका हुआ था, जिससे तार और नीचे आ गया और यह दुर्घटना हुई।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच करवाई में जुट गई है।