बिलासपुर

बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी… इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्दनाक मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम मगर उछला में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले 35 वर्षीय कुम्हार अमित प्रजापति की इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल एक मेहनतकश कारीगर की जिंदगी छीन ली, बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठा दिया।जानकारी के अनुसार, अमित प्रजापति पिता गोपाल प्रजापति गांव में ही मिट्टी के बर्तन, मटके एवं मूर्तियां बनाने का कार्य करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर में इलेक्ट्रिक चाक पर मटकी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चाक में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप पुलिस आगे की जांच करवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...