बिलासपुर

हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति को हेल्पलाइन और इंश्योरेंस के नाम पर झांसे में लेकर उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 94 हजार 685 रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी निवासी नौरीन अहमद ने थाना सकरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका एक्सिस बैंक मंगला चौक शाखा में खाता है तथा उसी बैंक का फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड भी जारी हुआ था। 29 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:55 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सहायता के नाम पर ओटीपी मांगा। पहले तो पीड़ित ने जानकारी देने से मना कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद हेल्पलाइन नंबर जैसा दिखाई देने वाले नंबर से दोबारा कॉल आया। आरोपी ने भरोसे में लेकर कार्ड संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही और ओटीपी व सीवीवी नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 94 हजार 685 रुपए की रकम RazFcap Technologies नामक खाते में ट्रांसफर हो गई। आरोपियों ने रकम 48 से 72 घंटे में वापस आने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी पैसा वापस नहीं आया। बैंक और साइबर सेल में शिकायत करने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, सीवीवी और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत... गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों...