मस्तूरी

मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। कपड़े सुखाने के दौरान जीआई तार में उतरे करंट की चपेट में आने से पहले पत्नी झुलसी, जिसे बचाने की कोशिश में पति भी हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी सचिन चन्द्राकर पिता जीवनलाल चन्द्राकर 45 वर्ष अपनी पत्नी रजनी चन्द्राकर 32 वर्ष के साथ घर पर मौजूद थे। शनिवार सुबह रजनी आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान कपड़े डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से रजनी छटपटाने लगी। पत्नी को करंट से तड़पता देख सचिन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया था, जो जीआई तार के संपर्क में आ गया। इसी वजह से तार में करंट प्रवाहित हो गया और यह हादसा हुआ। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी दोनों की मौत ने परिवार और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,