बिलासपुर

पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई वारदात,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में शनिवार को चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे 60 वर्षीय बुजुर्ग पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सतनाम नगर अमेरी निवासी रमेश गेंदले पिता मिट्ठू गेंदले अपने घर के पास से गुजर रहे थे।

इसी दौरान आरोपी सत्यप्रकाश सुनहरे पिता बल्ला प्रसाद 26 वर्ष का शिवशंकर और मनोज नामक युवकों से विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख रमेश गेंदले ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी युवक गुस्से में आ गया और उसने चाकू निकालकर रमेश गेंदले के पेट में वार कर दिया। चाकू छीनने के प्रयास में शिवशंकर और मनोज को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमेश गेंदले के साथ आरोपी सत्यप्रकाश को भी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रमेश गेंदले की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स में भर्ती कर लिया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ की।

उपचार के बाद आरोपी सत्यप्रकाश सुनहरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। चाकूबाजी की इस वारदात के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,